फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Employees raised their voice for salary increase

Chandauli News: वेतन बढ़ाने के लिए कर्मचारियों ने उठाई आवाज

Fri, 11 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Employees raised their voice for salary increase
चकिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में एसएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों, माली एवं अन्य कर्मियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से चिकित्सालय में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन वर्तमान में उन्हें काफी कम मानदेय मिल रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों और माली को मात्र 7800 रुपये तथा सुपरवाइजर को 10800 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में कार्यरत कुछ कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन सफाई कर्मियों और माली के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इससे उनमें नाराजगी है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए उनके वेतन में भी उचित वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र सौंपने वालों में सुनील कुमार, सनी कुमार, आशीष, राधेश्याम, रामानंद, विजय कुमार, मुन्नू प्रसाद, संदीप सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed