फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Employees expressed protest by tying black band

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 23 Feb 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Employees expressed protest by tying black band
चंदौली। पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्री मांगों पर विचार नहीं किए जाने से नाराज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला शाखा इकाई के कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जिला अस्पताल में चौथे दिन सोमवार को भी स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाए हुए है। जबकि स्वास्थ्य कर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज बुलंद कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। सरकार की उपेक्षा के कारण फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, नर्सेज, एक्सरे टेक्निशयन, सेवा प्रदाता आदि स्वास्थ्य कर्मियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन 27 फरवरी तक जारी रहेगा। संविदा ठेका कर्मचारियों को स्थायी करने, केंद्रीय कर्मचारियों के समान भत्ता दिए जाने, डीए व अन्य भत्ते बहाल किए जाने सहित अन्य 18 मांगों को तत्काल पूरा किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, जिला मंत्री आरके यादव, मन्ना प्रसाद, जंगबहादुर, अनुरोध, राजमुनी, विमला, एंजलिना, लवनीश कुमार, दिलीप मौर्या, अनिल कुमार, विकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed