फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Employees encompass

नलकूप कर्मचारियों ने दिया धरना

Sat, 13 Dec 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Sat, 13 Dec 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
Employees encompass

विज्ञापन
 ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले नलकूप मिस्त्री और तकनीकी कर्मचारियों ने शुक्रवार को विकास भवन के समीप धरना दिया।

कहा कि उनकी समस्याओं पर शासन और सिंचाई विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नलकूप मिस्त्रियों और तकनीकी कर्मचारियों के वेतनमान के बाबत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा वर्ष 2002 में जो आदेश जारी किया गया था,

 वह आज तक प्रभावी नहीं हो सका है। यही नहीं उक्त संवर्ग के  लोगों के पदोन्नति की गाइड लाइन भी अभी तक जारी नहीं की जा सकी है। कहा कि वर्तमान में नलकूप मिस्त्री संवर्ग को साइकिल भत्ता दिया गया है

जबकि इनको मुख्यालय से नलकूपों तक 30 से 40 किमी की दूरी तय करके जाना पड़ता है। जिससे समय से नलकूपों की बंदी पर प्रभावी नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो जाता है। प्रमुख अभियंता द्वारा मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृत करने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है, जिसे स्वीकार किया जाना नितांत आवश्यक है।

 कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने, विभाग में आपूर्ति होने वाले  सामानों की गुणवत्ता बढ़ाने आदि मुद्दों को उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed