{"_id":"579e5d4d4f1c1b5a7b2b8f73","slug":"emphasis-on-the-old-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना पर जोर
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
आल टीचर वेलफेयर इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन और पुरानी पेंशन बचाओ मंच जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर परिसर में बैठक की। इस दौरान संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत बताई।
इस अवसर पर प्रदेश वक्ता सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जब तक हम सभी संगठित होंगे। हमारी मांगों पर सरकार विचार नहीं करेगी। पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक स्तर पर सभी सदस्यों को एकजुट होकर आगे की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। तभी इस आंदोलन में सफलता मिलेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी रेवती रमड़ शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम सभी को आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी, तभी हमारी मांगें पूरी होगी। मंडल स्तर पर 18 दिवसीय क्रमिक आंदोलन किया जाएगा। जिला संयोजक अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम सभी को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। इसके लिए ब्लाक स्तर पर संगठन का गठन करके तेजी से आंदोलन की तैयारी की जाएगी। ताकि आने वाले समय में जनांदोलन को धार दिया जा सके। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर इम्तियाज, हर्षवर्धन, लक्ष्मीकांत, देवेंद्र, प्रवीण सिह, कुलदीप, दीपक सिंह, रामनिवास दुबे आदि उपस्थित रहे।