फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Emergency OPD opened in Gahila village, 20 sweepers duty engaged

Chandauli News: गहिला गांव में खुला इमरजेंसी ओपीडी,लगी 20 सफाईकर्मियों ड्यूटी

Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Emergency OPD opened in Gahila village, 20 sweepers duty engaged
नौगढ़। गहिला गांव में डायरिया से एक बुजुर्ग की मौत के बाद सरकारी अमला सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ.वाईके राय, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे और एसडीएम आलोक कुमार, बीडीओ सुदामा यादव गांव पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। गांव में इमरजेंसी ओपीडी खोली गई। गांव में 20 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन टैंकरों से शुद्ध पानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



गहिला गांव पांच दिनों से डायरिया फैला हुआ है। पांचवें दिन कोई नया मरीज तो सामने नहीं आया लेकिन पहले के 33 लोगों उल्टी -दस्त से पीड़ित हैं। गांव में तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी ओपीडी चालू कर दी गई है। अफसरों ने शुक्रवार को पीड़ितों को बुलाकर हाल चाल लिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए उपायों की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ.अवधेश पटेल को गांव पर दस दिनों तक नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। प्रत्येक व्यक्ति की जांच कराने को कहा गया है। जब तक संक्रमण समाप्त नहीं हो जाता है स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में तैनात रहेगी। सीएमओ ने बताया कि गांव में क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र ने गांव में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था के लिए बीस सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कहा कि यह टीम संक्रमण खत्म होने तक गांव की सफाई करेगी। पीड़ित परिवारों की देखभाल के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय गहिला में इमरजेंसी ओपीडी खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed