फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ELISA test in district hospital

Chandauli News: जिला अस्पताल में एलाइजा जांच

Wed, 13 Sep 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
ELISA test in district hospital
चंदौली। डेंगू के मरीजों को एलाइजा की जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब संयुक्त जिला अस्पताल में ही जांच होगी और 24 घंटे में ही रिपोर्ट मिल जाएगी। पहले बीएचयू और मंडलीय अस्पताल वाराणसी में जांच होती है, जिसमें हफ्ते भर लग जाते थे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग ने पहली बार पांच जांच किट मंगाई हैं। एक किट से 96 लोगों की जांच की जा सकेगी। अब तक जिले में 54 ऐसे मामले आए, जिनमें डेंगू की जांच करानी पड़ी। तीन मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई। उनका उपचार जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जयप्रकाश सोनकर ने बताया कि काफी प्रयास के बाद पहली बार एलाइजा की जांच के लिए लखनऊ से किट मिली है। अन्य जिलों के दो-दो किट दी गई है जबकि यहां पांच किट प्राप्त हुई है। एलाइजा टेस्ट के लिए 54 मरीजों के नमूने बनारस भेजे गए। उनकी रिपोर्ट आने में एक सप्ताह का वक्त लग जाता था। तब तक डेंगू के मरीज की हालत बिगड़ जाती थी। अब एलाइजा की जांच यहीं जिला अस्पताल में ही होगी। रिपोर्ट 24 घंटे में मिल जाएगी तो इलाज में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो से अधिक डेंगू मरीज मिलने वाले 108 इलाकों को हॉटस्पॉट की सूची में शामिल किया गया है। उनकी निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंजायती राज, कृषि विभाग के अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। मच्छरमार दवाओं के छिड़काव के लिए जिले की पांच में से एक मशीन खराब है। जबकि दो मशीनों एक को नौगढ़ और एक चहनिया भेजा गया है। दो मशीनें जिले अन्य इलाकों में छिड़काव कर रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दो-दो स्प्रे मशीनें दी गई हैं।
नहीं है प्लेटलेट की सुविधा

डेंगू मरीजों के लिए एलाइजा जांच की सुविधा से थोड़ी राहत तो हुई है लेकिन अस्पताल में प्लेटलेट्स की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में किसी मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत होगी तो उसे वाराणसी ही रेफर करना पड़ेगा।


पीएचसी और सीएचसी पर बनेंगे डेगू वार्डमलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिले में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बीमारी के संक्रमण को देखते हुए प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाने के लिए कहा गया है। जिला अस्पताल में छह बेड का वार्ड बना है , जहां तीन मरीज भर्ती हैं। डेंगू वार्ड में मच्छरदानी लगाना अनिवार्य है। मरीज बढ़ने पर महिला विंग अस्पताल में 20 बेड के डेंगू वार्ड बनाने की तैयारी है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में छह मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन ही डेंगू के हैं। तीन अन्य बीमारियों के मरीज हैं जबकि एक ही बेड पर ही मच्छरदानी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed