{"_id":"5f2d975c8ebc3e41103b9000","slug":"electronic-interlocking-system-will-improve-the-speed-of-trains-in-baghoi-kusa-chandauli-news-vns540269918","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघोई कुसा में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम से सुधरेगी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघोई कुसा में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम से सुधरेगी ट्रेनों की चाल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के बघोई कुसा रेलवे स्टेेशन पर पुराने पैनल इंटरलाकिंग सिस्टम को हटाकर अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग सिस्टम को चालू किया गया। इससे ट्रेनों की चाल सुधरेगी और ट्रेनों का संचालन सुगम होगा।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना के निर्देशन में पं. दीनदयाल उपध्याय मंडल में रेल संरचना विकास एवं उन्नयन का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्रैंड कॉर्ड रेल लाइन पर पीडीडीयू-गया रेलखंड में बघोई कुसा स्टेशन पर पुराने पैनल इंटरलॉकिंग सिस्टम के स्थान पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम को चालू किया गया। स्टेशन पर सिग्नलिंग सिस्टम के उन्नयन के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित होने से ट्रेनों का आवागमन सुचारू व सुगम होगा। रेल परिचालन क्षमता में भी वृद्धि होगी। इंटरलाकिंग की शुरूआत के मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय अतुल कुमार, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) बीकेयादव, उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता मनीष कुमार, वरीय मंडल अभियंता द्वितीय अभिषेक साव, मंडल परिचालन प्रबंधक आरआर रिजवी आदि रहे।
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए दवाओं का ाव लगातार जारी है। मंडल के गया जंक्शन के रेलवे चिकित्सालय, टीआरडी और पीडब्ल्यूआई कार्यालय एवं ओएचई मेंटेनेंस वैन में और डेहरी ऑन सोन स्टेशन के प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म एवं विभिन्न कार्यालयों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही पीडीडीयू जंक्शन स्टेशन के न्यू सेंट्रल कॉलोनी में भी दवा का छिड़काव किया गया। डीआरएम पंकज सक्सेना ने बताया कि कोरोना संक्रमण से रोकथाम और रेलकर्मियों व उनके परिवार के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडल में विभिन्न रेल कार्यालयों, अस्पतालों एवं रेलवे कॉलोनियों में लगातर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।