फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity wires hanging at a distance of just 4 inches from the trucks on the six lane

Chandauli News: सिक्सलेन पर ट्रकों से मात्र 4 इंच की दूरी पर लटक रहे बिजली के तार

Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity wires hanging at a distance of just 4 inches from the trucks on the six lane
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक बने सिक्सलेन सड़क के निर्माण के दौरान बिजली के पुराने पोल बदलकर नए लगाए गए, लेकिन उनके तार नहीं कसे गए। इसके चलते तार ढीले रह गए। वही तार सड़क से गुजरने वाले ट्रकों से मात्र चार इंच की दूरी पर लटक रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्सलेन सड़क के निर्माण का काम करीब 80 फीसदी पूरा हो गया है। सड़क चौड़ी करने के दौरान पहले ही दोनों तरफ लगे बिजली के पोल, ट्रांसफाॅर्मर आदि बदलकर नए पोल और तार लगाए गए, लेकिन पोल पर लगे तार कसे नहीं गए। मानक का भी पालन नहीं किया गया। एक से दूसरे पोल की दूरी 50 मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, परंतु सिक्सलेन पर एक से दूसरे पोल की दूरी कहीं 100 मीटर तो कहीं 150 मीटर के करीब है। इसकी वजह से भी तार लटक रहे हैं। उधर, इस मार्ग पर चंदासी कोयला मंडी होने की वजह से रोजाना करीब 1200 ट्रकों का आवागमन भी होता है। ट्रक जब सर्विस लेन से गुजरते हैं तो तार उनसे तीन से चार इंच की दूरी पर ही होते हैं। इससे हादसे की आशंका बराबर बनी रहती है। विद्युत निगम के एसडीओ मनोज वर्मा का कहना है कि बिजली के पोल और तार को खींचने का काम कार्यदायी संस्था की ओर से ही कराया गया था। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बात कर तार जल्दी ही ठीक करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed