{"_id":"632f551c7faf9b71f2645fd2","slug":"electricity-will-not-burn-in-pandals-without-connection-chandauli-news-vns6758137136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा पंडालों में बिना कनेक्शन लिए बिजली उपयोग पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा पंडालों में बिना कनेक्शन लिए बिजली उपयोग पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नवरात्र मेें सजे पूजा पंडालों में बिना कनेक्शन लिए बिजली उपयोग करने पर कार्रवाई होगी। शासन की गाइडलाइन के बाद विभाग कनेक्शन देने के लिए तैयार है पर अभी तक एक भी पूजा समिति ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है।
कोरोना संक्रमण काल के बाद इस वर्ष धूमधाम से जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार कुल 219 स्थानों पर बनने वाले पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 26 स्थानों पर भव्य पंडालों में मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया जाएगा। शासन की ओर से इन पूजा पूजा पंडालों के लिए विद्युत का अस्थाई कनेक्शन लेना अनिवार्य किया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी पूजा समिति ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है। विभाग ने चेताया है कि बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करते पकड़े जाने पर समितियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कैसे ले सकते हैं कनेक्शन
पीडीडीयू नगर। विद्युत कनेक्शन के लिए पूजा समिति के पैड पर विभाग को प्रार्थना पत्र देकर कनेक्शन लिया जा सकता है। कनेक्शन के साथ ही मीटर भी लगाया जाएगा। जितनी बिजली खपत होगी उसी के हिसाब से बिल की वसूली भी होगी। पंडालों में अस्थायी कनेक्शन के लिए तीन किलोवाट विद्युत कनेक्शन के लिए 5976 रुपये, चार किलोवाट विद्युत कनेक्शन के लिए 7376 रुपये तथा पांच किलोवाट विद्युत कनेक्शन के लिए 11,618 रुपये चार्ज लगेगा। वहीं 20 किलोवाट से ज्यादा विद्युत उपभोग करने वालों पर 100 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति में खराबी आने पर पंडाल संचालक अपने नजदीकी पॉवर हाउस या जेई से संपर्क करेंगे। बिजली आपूर्ति बंद कर खराबी दूर की जाएगी। बिजली विभाग की टीम पंडालों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
अक्सर पूजा पंडाल व मेले में बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र के पूजा पंडालों का भी यही हाल है। शासन ने इस बार कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया है। कनेक्शन नहीं लेने वाले पंडाल संचालकों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड दो मुगलसराय।