फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity was missing all night, people woke up in scorching heat

ूरी रात बिजली न रहने से उमसभरी गर्मी में बिलबिला उठे लोग

Sun, 05 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity was missing all night, people woke up in scorching heat
पीडीडीयू नगर। नगर के कई इलाकों में जंफर और डीओ जलने से शुक्रवार को पूरी रात बिजली गायब रही। इसकी वजह से दस घंटों तक लोग उमसभरी गर्मी में परेशान रहे। शुक्रवार की रात 12 बजे से गायब बिजली शनिवार को सुबह 10.30 बजे आई।
विज्ञापन

नगर में रोजाना रात के 10 बजे से कटौती शुरू हो जा रही है। शुक्रवार को तारों के जलने और ट्रांसफार्मरों से जुड़े जंफर व डीओ उड़ने के कारण पूरी रात बिजली कटौती होती रही। सबसे ज्यादा परेशानी फीडर नंबर दो से जुड़े उपभोक्ताओं को हुई। शनिवार को भी सुबह बिजली न रहने से लोगों को पानी के लिए परेशानी हुई । फीडर संख्या दो में तार टूटने के कारण 12 बजे लाइट चली गई। इसे ठीक करने में तीन घंटे लगे। भोर के तीन बजे आने के पांच मिनट बाद फिर जंफर उड़ने से लाइट कट गई। इसके बाद रविनगर के कई घरों में पूरी रात लाइट नहीं आई। वहीं कैलाशपुरी मोहल्ले में रात के 11.45 बजे एबीसी वायर जल गया इससे फीडर संख्या एक की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न रहने से गर्मी में लोग बिलबिला उठे। घरों में लगे इन्वर्टर की बैटरियों ने जवाब दे दिया। सुबह भी लाइट न रहने से लोगों को दैनिक क्रियाकलापों को पूरा करने में परेशानी हुई। बिजली की लगातार हो रही कटौती से लोगों में रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन

हीटिंग व लोड बढ़ने के कारण तारों के टूटने के साथ जंफर व डीओ उड़ने की समस्या आ रही है। रात के 10 बजे के बाद लोड बढ़ जा रहा है। गड़बड़ी की सूचना पर मरम्मर्त करा दिया जा रहा है। प्रवीन कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण उपकेंद्र-2, मुगलसराय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed