फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity system collapsed, cuts for eight to ten hours

Chandauli News: बिजली व्यवस्था चरमराई, आठ से दस घंटे हो रही कटौती

Mon, 13 May 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity system collapsed, cuts for eight to ten hours
पीडीडीयू नगर। गर्मी में जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। नगरों और ग्रामीण इलाकों में बिजली आठ से दस घंटे तक कटौती हो रही है। हाईटेंशन तार टूटने और ट्रांसफार्मरों के जलने से निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे हवाहवाई हो गए हैं। शनिवार की रात 10:30 बजे हाईटेंशन तार टूटने से चंदासी उपकेंद्र से बिजली गुल हो गई। इससे करीब 20 हजार घरों के उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई लेकिन इसके बाद पूरी रात बिजली आती-जाती रही। शनिवार की भोर में आंधी-बारिश के बीच ध्वस्त हुई जिले की बिजली व्यवस्था रविवार को भी पटरी पर नहीं लौटी। चंदासी उपकेंद्र से शनिवार की रात 10:30 बजे हाईटेंशन तार टूटने से गुल हो गई। इससे करीब 20 हजार घरों के उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। रात में साढ़े 12 बजे तारों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल तो की गई लेकिन इसके बाद भी पूरी रात बिजली आती-जाती रही। इसके बाद रविवार को सुबह से ही बिजली के आने-जाने का क्रम जारी हो गया। 8:45 बजे फीडर संख्या दो की बिजली कट जाने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इसके बाद दोपहर में दो बजे फिर से बिजली गुल हो गई तो 45 मिनट के बाद आई। बार-बार बिजली कटने के कारण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। पिछले एक सप्ताह से रोज रात में 11 बजे बिजली कटौती की जाती है। इसके बाद रातभर कहीं तार टूटने तो कहीं ट्रांसफार्मर जलने से कटौती का सिलसिला चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed