फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity supply to more than 30 thousand consumers stopped for 3 hours

Chandauli News: 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की 3 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sat, 22 Nov 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to more than 30 thousand consumers stopped for 3 hours
दुलहीपुर। व्यासनगर रेलवे स्टेशन के फाटक के समीप शुक्रवार की सुबह 11 बजे 33 केवी लाइन में लगा केबल बक्सा जल गया। जिससे गांव सहित पीडीडीयू नगर के 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति तीन घंटे से अधिक समय तक ठप हो गई। शहर के अन्य इलाकों में भी छिटपुट फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। मरम्मत कार्य के बाद भी यहां कटौती का सिलसिला जारी रहा है। केबल बक्सा जलने से दुलहीपुर, चंधासी, महाबलपुर, सतपोखरी, हरिशंकरपुर, मलोखर, शकूराबाद, मुहम्मद पुर, लेडुआपर, भोगवारे हास्पिटल सहित पीडीडीयू नगर शहर के मोहल्ला व कांशीराम आवास सहित अन्य इलाके प्रभावित रहे।
विज्ञापन

बाद में जेई मुकेश कुमार यादव व विकास यादव के नेतृत्व में 12 कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अतिरिक्त केवल से दोपहर 2:10 बजे बिजली आपूर्ति को बहाल की उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि केबल बक्सा क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत आई। इसकी जानकारी होते ही केबल बक्सा से अतिरिक्त केबल को जोड़ कर आपूर्ति बहाल की गई। कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed