फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity department sent RC to 32 people

बिजली चोरी और बकाएदार 32 लोगों के खिलाफ आरसी जारी

Wed, 07 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity department sent RC to 32 people
पीडीडीयू नगर। बिजली विभाग ने बिजली चोरी का जुर्माना और बकाए बिल का भुगतान नहीं करने पर 32 लोगों को आरसी जारी किया है।
विज्ञापन

आरसी जारी होते हुए बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार के नेतृत्व में बीते दिनों चलाए गए अभियान के दौरान करीब पचास से अधिक बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आया था। कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिन लोगों ने जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की उन्हें नोटिस विद्युत विभाग की ओर से भेजी गई थी। बावजूद इसके पैसा जमा नहीं किया गया। ऐसे में विद्युत विभाग ने नोटिस की प्रति मुख्य राजस्व अभिलेखागार में भेजते हुए भू-राजस्व वसूली के लिए कहा है। यहां से भी 32 लोगों को दो दिन पहले संबंधित तहसीलों को आरसी की प्रति भेजते हुए वसूली के लिए कहा गया है। अब अमीनों के माध्यम से वसूली कराने की तैयारी है। 32 लोगों पर कुल 24 लाख 59 हजार 626 रुपये का बकाया है। इसमें दरिया खुर्द रामनगर निवासी एक व्यक्ति पर न्यूनतम आठ 249 रुपये का बकाया है तो वहीं डांडी गांव निवासी एक व्यक्ति पर तीन लाख से अधिक का बकाया है जिसे भू-राजस्व के जरिए वसूल किया जाना है।

राजस्व विभाग के अनुसार बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई तेज कर दी गई है। बड़ौदा यूपी बैंक से विभिन्न मद में ऋण लेकर समय से न देने वाले 86 लोगों के खिलाफ भी इसी माह आरसी जारी की गई है। अन्य बकायेदारों के खिलाफ भी आरसी जारी करने की तैयारी है। मुख्य राजस्व लेखाकार अनुराधा कुमारी ने बताया कि बकायेदारों से वसूली के लिए नियमानुसार आरसी जारी करने की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed