फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity cut eight times in eight hours, people remained worried the whole night

Chandauli News: आठ घंटे में आठ बार कटी बिजली, पूरी रात लोग रहे परेशान

Tue, 18 Jun 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut eight times in eight hours, people remained worried the whole night
पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। पीडीडीयू नगर में रविवार की पूरी रात बिजली आती-जाती रही। रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक आठ बार बिजली की कटौती हुई। इससे लोग पूरी रात सो नहीं सके। गर्मी और उमस की वजह से लोग छतों पर टहलते रहे। चंदासी उपकेंद्र से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है। बिजली की खबर बढ़ने और गर्मी की वजह से तार टूटने, ट्रांसफार्मर जलने, डीओ और जंफर उड़ने की घटनाएं बढ़ गई है। रविवार की रात लगभग 11 बजे चंदासी उपकेंद्र का एक फेज जल गया। इससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो तीन नंबर फीडर का जंफर उड़ गया। इससे इस फीडर पर आधारित काली महाल, चतुर्भुजपुर, ईस्टर्न बाजार, शाहकुटी, न्यू महाल सहित अन्य इलाकों मे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके ठीक किया गया। वहीं अन्य इलाकों में बारी बारी से दस स्थानो पर बिजली के तार टूट गए। इससे उन इलाकोंं में बारी बारी से बिजली कटी। पूरी रात बिजली कर्मी मरम्मत के लिए दौड़ते रहे। वहीं बार बार बिजली कटौती होने के कारण कैलाशपुरी, पटेनगर, रविनगर, नई बस्ती, महमूदपुर, अलीनगर सहित लगभग पूरे नगर के लोग परेशान रहे। इस संबंध में चंदासी बिजली उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि तार टूटने और जंपर उड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed