फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity Corporation gears up for uninterrupted supply on Holi

Chandauli News: होली पर निर्बाध आपूर्ति के लिए जुटा बिजली निगम

Tue, 03 Mar 2026 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation gears up for uninterrupted supply on Holi
सकलडीहा। होली पर्व पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग सक्रिय हो गया है। स्थानीय उपकेंद्र के एसडीओ सियाराम यादव और अवर अभियंता मनीष कुमार के नेतृत्व में ट्रांसफार्मरों व तारों की मरम्मत कराई गई है। साथ ही ट्रांसफार्मरों को ओवरहीटिंग से बचाने की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय बिजली उपकेंद्र से टाउन, तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों में आपूर्ति होती है। इसके लिए टाउन फीडर और तहसील फीडर अलग-अलग संचालित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चहनिया, कमालपुर, नोनार, सकलडीहा द्वितीय समेत अन्य फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बीते दो दिनों से फीडरों और स्विच यार्ड में लगे ट्रांसफार्मरों की जांच व मरम्मत का कार्य लगातार कराया गया है, ताकि त्योहार के दौरान आपूर्ति बाधित न हो। अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि स्विच यार्ड से लेकर सभी प्रमुख फीडरों को दुरुस्त कर लिया गया है और टीम सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है, जिससे होली पर उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article