फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity consumers will get exemption in surcharge on arrears

बिजली उपभोक्ताओं को बकाए पर अधिभार में मिलेगी छूट

Thu, 02 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumers will get exemption in surcharge on arrears
सकलडीहा। बिजली उपभोक्ताओं को बकाए बिल पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत सौ प्रतिशत के अधिभार में छूट मिलेगी। इससे किसानों व व्यापारियों को बिजली का बकाया बिल भरने में काफी लाभ मिलेगा। यह बातें बुधवार को अधिशासी अभियंता आशीष कुमार सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

बताया कि शासन की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक से 30 जून तक एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत बकाया बिल जमा करने में भारी छूट दी जा रही है। इस योजना के तहत बिजली के बकाएदार ऑनलाइन भी बकाए का भुगतान कर सकते हैं। इस योजना में घरेलू उपभोक्ताओं व किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। योजना के तहत घरेलू, निजी नलकूप व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बताया किउपभोक्ताओं को एक लाख तक के बकाए पर अधिकतम छह किश्तों व एक लाख से अधिक बकाए के उपभोक्ताओं को अधिकतम 12 किश्तों में भुगतान की सुविधा का विकल्प भी दिया गया है। योजना में उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2022 तक उनके देय सरचार्ज में छूट प्राप्त होगी। उपभोक्ता योजना अवधि में छूट के बाद देय धनराशि दिनांक 30 अप्रैल 2022 तक का बकाया व वर्तमान बकाया का सीधा भुगतान कलेक्शन काउंटर, विद्युत कार्यालय, जनसुविधा केंद्रों के साथ वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान कर छूट का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed