फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   electricity Checking in household

घर-घर हुई बिजली चेकिंग

Sat, 17 Jan 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 17 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
electricity Checking in household
नगर में चल रहे बिजली चेंकिग अभियान के तहत शुक्रवार को काली महाल में
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों ने घर-घर जाकर चेकिंग की। कटिया मार कर बिजली जला रहे 23 लोगों पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं बकाया बिल जमा न करने पर 25 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही दो लाख रुपये बकाया वसूले गए।

शुक्रवार को नगर के कालीमहाल में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे चेकिंग दल ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी कागजात चेक किए व बकाया बिल जमा कराने के साथ ही साथ नए कनेक्शन धारकों के यहां मीटर लगाया।

 23 कटियामारों के केबिल जब्त करने के साथ ही उनके खिलाफ कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराया। जांच दल द्वारा पकड़े जाने पर तीन लोगों से 24 हजार रुपए सम्मन शुल्क जमा कराया गया। इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत मुकेश कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान 12 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान एक-एक घर के कनेक्शन चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed