फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elected District President of Sharda Secondary Teachers Association for the fourth time

Chandauli News: शारदा माध्यमिक शिक्षक संघ के चौथी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Mon, 22 Jan 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Elected District President of Sharda Secondary Teachers Association for the fourth time
ज्ञानपुर। सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट के जिला इकाई का चुनाव किया गया। प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी और मंडल मंत्री प्रेम बहादुर सिंह की देखरेख में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

शारदा प्रसाद सिंह चौथी बार संगठन के जिलाध्यक्ष बने। इसके अलावा सात उपाध्यक्षों में ऋषि सहाय पाठक, ज्ञान चंद्र भारती, राजेश मौर्य, योगेंद्र प्रसाद, बृजेश सिंह, नीतम कुशवाहा और नीलम सिंह बनाई गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, हरिमोहन यादव जिला मंत्री, मनोज सिंह संगठन मंत्री, गोस्वामी विवेकानंद प्रचार-प्रसार मंत्री, संयुक्त मंत्री के लिए संजय यादव, चंदन मौर्य, मनोज सिंह, प्रेमशंकर, राधा त्रिपाठी, सचिन शाक्य, मदनेस सिंह और आय व्यय निरीक्षक के लिए सुनील कुमार सरोज निर्वाचित हुए। 22 शिक्षक जिला कार्यसमिति और आठ शिक्षक प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों का मााला फूल पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के मान-सम्मान के लिए संगठन हमेशा तैयार रहेगा। उनकी मांगो को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर बृजकिशोर, दयाशंकर गिरी, विनोद पांडेय, अनिल सिंह, शीतला प्रसाद बिंद, सूर्यकांत पांडेय, संतोष कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed