फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elderly woman dies 12 hours after dog attack

Chandauli News: कुत्ते के हमले के 12 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की गई जान

Fri, 27 Mar 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies 12 hours after dog attack
बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला ग्राम सभा में हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक जांबाज बेटे ने बुधवार को अपनी जान जोखिम में डालकर मां को खूंखार कुत्ते के जबड़े से तो छुड़ा लिया लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

कुत्ते के काटने के बाद 12 घंटे बाद ही बुजुर्ग महिला की माैत हो गई। बेटे ने बताया कि रात में अस्पताल से मां घर लौट आई थी। बृहस्पतिवार की भोर में मां की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उनकी माैत हो गई। मां कुत्ते के हमले के बाद से सहमी थी।
विज्ञापन

पांडेय मोहल्ला निवासी मुन्ना पांडेय (85) घर के बाहर गली में बुधवार की शाम चार बजे बैठी थीं, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने वृद्धा के दाहिने हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया था। बेटे दिवाकर पांडेय ने कुत्ते के जबड़े को फाड़कर अपनी मां की जान बचाई थी। घटना के बाद भदोही में तैनात दरोगा बेटे ने मां को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवान के साथ ही प्राथमिक उपचार कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के बाद मुन्ना घर लौट आईं और मोहल्ले वालों से बातचीत भी कर रही थीं। बेटे दिवाकर पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर में अचानक मां की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज घबराहट हुई। उन्हें अस्पताल ले गए वहां सुबह करीब 4:30 बजे उनकी माैत हो गई। बेटा छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed