{"_id":"61647ce08ebc3ea18928a4ac","slug":"elderly-tried-to-sexual-assault-to-teenager-girl-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बुजुर्ग ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बुजुर्ग ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर हुआ फरार
Mon, 11 Oct 2021 11:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि 70 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला सैयदराजा नगर पंचायत क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि मुंहबोले दादा ने उसे पड़ोसी के खेत में सब्जी तोड़ने के बहाने से बुलाया। किशोरी जैसे ही पहुंची आरोपी ने भीतर से कुंडी लगा दी और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने किशोरी को जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जमा हुए तो आरोपी भागने लगा। लोगों ने उसकी पिटाई करके छोड़ दिया। पीड़िता और उसकी मां ने सैयदराजा विधायक से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विधायक की पहल पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़िता को थाने बुलाकर तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।