फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elderly man injured in bull attack dies during treatment

Chandauli News: सांड़ के हमले से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in bull attack dies during treatment
कमला पांडेय, फाइलफोटो, स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Archive
टांडाकला। स्थानीय गांव में सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल कमला पांडेय (70) की शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव के लोगों में छुट्टा पशुओं को न पकड़ने पर प्रशासन के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

गांव के कमला पांडेय 25 अगस्त को सुबह टहलते हुए सोनबरसा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था। सांड़ ने बुजुर्ग को सींग से उठाकर पटक दिया और हमला जारी रखा। आसपास के लो लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो सांड़ भाग गया था। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल कमला पांडेय को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

उनके हाथ-पैर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। चार दिनों तक इलाज के बाद जब स्थिति हालत बिगड़ने लगी तो शनिवार को डॉक्टरों ने घर ले जाने की सलाह दे दी। शनिवार रात लगभग 10 बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कमला के बेटे कौशल पांडेय ने बताया कि यह सांड़ ने पिछले हफ्ते गांव के प्रमोद यादव पर भी हमला किया था है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed