फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elderly man crushed by speeding Bolero, died on the spot

Chandauli News: तेज रफ्तार बोलेरो ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत

Fri, 26 Apr 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly man crushed by speeding Bolero, died on the spot
नौगढ़। नाबालिग वाहन चालक लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह चकरघट्टा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चला रहे नाबालिग को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही बोलेरो में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची महिला ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के ठठवां गांव निवासी जोखू (60) बृहस्पतिवार को पैदल देवरा माइनर के पास चट्टी पर चाय पीने गए थे। वहां से घर लौटते समय नौगढ़-सोनभद्र सड़क पार करने के दौरान नौगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोखू को कुचल दिया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भागने लगा, जिसे लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वाहन नाबालिग चला रहा था। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकरघट्टा थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक को पकड़ लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed