फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elderly dies after being hit by car

कार के धक्के से बुजुर्ग की मौत

Tue, 09 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies after being hit by car
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के नई बाजार चौकी अंतर्गत कस्बा में रविवार की देर शाम दिघवट गांव से सकलडीहा की ओर तेज रफ्तार में जा रही कार के धक्के से रामकृत मौर्य (75) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पौरा गांव निवासी रामकृत मौर्या अपने दामाद भीम सिंह के साथ चकिया थाना क्षेत्र के अमाव गांव में बाइक से रविवार सुबह रिश्तेदारी मे गए थे। शाम को वापस लौटते समय नई बाजार चौराहे पर चाय पीने के लिए रुके। इसी बीच दिघवट गांव की ओर से तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने नई बाजार कस्बा में एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बुजुर्ग खेती-बारी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक रामकृत के दो पुत्र दीपक मौर्य और राम सिंह और एक पुत्री अंजली देवी है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी पवित्रा देवी का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कि पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed