फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight minors were apprehended from the Ajmer-Sealdah Express

Chandauli News: अजमेर सियालदह एक्सप्रेस से आठ नाबालिगों को पकड़ा

Sat, 10 Jan 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Eight minors were apprehended from the Ajmer-Sealdah Express
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ, बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अप अजमेर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से 8 नाबालिगों को पकड़ा। इसमें बिहार के छह नाबालिग काम करने के लिए जयपुर जा रहे थे। वहीं दो किशोर बंगाल स्थित घर से परिवार वालों से नाराज होकर भागे थे। सभी की काउंसिलिंग के बाद उन्हें घर पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत अप और डाउन की ट्रेनों की जांच की गई। इसी क्रम में सुबह 09:20 बजे अप अजमेर सियालदह एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या आठ पर पहुंची। इस दौरान आरपीएफ एसआई अर्चना मीणा, अश्वनी कुमार, एएसआर्ई शाहिद खान बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता,चाइल्ड हेल्प डेस्क टीम की सीमा यादव आदि की टीम ने जनरल कोच में पहुंच कर जांच की गई तो आठ नाबालिग दिखे। इन्हें उतार कर पोस्ट पर लाकर काउंसिलिंग की गई। सभी की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच रही। सभी किशोरों के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सभी किशाेरों को घर पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed