फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight cases came to public hearing

जनसुनवाई में आए आठ मामले

Thu, 04 Jun 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Eight cases came to public hearing
नगर स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर बुधवार को जिला प्रोवेशन विभाग की ओर
विज्ञापन
से जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल आठ शिकायती मामले आए, जिसमें दो को कानूनी आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया गया, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला आयोग की सदस्य बासमती कोल आने वाली थीं।
महिलाओं के उत्पीड़न सहित तमाम समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में कुल आठ शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें चार नए और चार पुराने मामले थे।

इस दौरान मामलों की गहनतापूर्वक पड़ताल करने के बाद जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बुढ़मांव निवासी धर्मशीला व एक अन्य महिला को कानूनी आर्थिक सहायता दिए जाने का भरोसा दिलाया। कहा कि सरकार महिलाओं के सहयोग को पूरी तरह से कटिबद्ध है। महिलाओं को हरसंभव मदद की जा रही है।

यदि किसी महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है तो वह लिखित रूप से जनसुनवाई के दौरान फरियाद कर सकती है। प्रशासन की ओर से पूरी मदद की जाएगी। इसी उद्देश्य के तहत महिला आयोग की ओर से जनपद स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकें। कहा कि महिला उत्पीड़न के खिलाफ  महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है।

यही वजह है कि शिकायतों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। इस मौके पर नायब तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, प्रियंवदा सिंह, अंकित, शशि मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed