फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Holi 2023: East Central Railway will run three pairs of trains Delhi to pddu nagar

Holi 2023: यात्रियों की सुविधा के लिए ECR चलाएगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से पीडीडीयू नगर आना होगा आसान

Sat, 11 Feb 2023 10:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2023 10:08 AM IST
सार

रंगों के त्योहार होली पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। दिल्ली समेत अन्य शहरों से पीडीडीयू नगर आना आसान होगा। 

विज्ञापन
Holi 2023: East Central Railway will run three pairs of trains Delhi to pddu nagar
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगों के त्योहार होली पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल नहीं होगी। होली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन होते हुए आनंद विहार से राजगीर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे सहरसा व अंबाला तथा मुजफ्फरपुर और बलसाड के बीच भी दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ होती है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। राजगीर आनंद विहार सुपरफास्ट होली स्पेशल राजगीर से 10 से 24 मार्च तक प्रत्येक शुक्त्रस्वार एवं सोमवार को रात आठ बजे खुलेगी।
विज्ञापन


विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन अगले दिन शाम 15.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 11 से 25 मार्च तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से रात 23.30 खुलेगी और अगले दिन शाम 19.30 बजे राजगीर पहुंचेगी। यह ट्रेन बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सहरसा-अंबाला होली स्पेशल 10 से 17 मार्च तक प्रत्येक शुक्त्रस्वार एवं मंगलवार को सहरसा से 19.10 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दूसरे दिन 00.15 बजे अंबाला पहुंचेगी। इसी तरह अंबाला से यह ट्रेन 12 से 19 मार्च तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को सुबह से 04.10 बजे खुलेगी और अगले दिन 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। 

मुजफ्फरपुर-बलसाड सुपरफास्ट साप्ताहिक होली स्पेशल मुजफ्फरपुर से 09 से 16 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार की रात 20.10 बजे खुलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 12.30 बजे बलसाड पहुंचेगी। इसी तरह बलसाड से साप्ताहिक होली स्पेशल 12 से 19 मार्च तक प्रत्येक रविवार को 13.45 बजे खुलकर मंगलवार को 02.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed