{"_id":"685ef0633b577046c8081f6f","slug":"due-to-technical-fault-in-the-panel-electricity-came-after-24-hours-after-three-hours-it-went-off-again-chandauli-news-c-189-1-svns1010-132933-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पैनल में तकनीकी खराबी से 24 घंटे बाद आई बिजली, तीन घंटे बाद फिर गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पैनल में तकनीकी खराबी से 24 घंटे बाद आई बिजली, तीन घंटे बाद फिर गुल
विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र में बिलारीडीह बिजली उपकेंद्र के आपूर्ति पैनल में तकनीकी खराबी से बृहस्पतिवार की दोपहर में स्टार्टर और सिटी जल गया। इससे उपकेंद्र के तहत आने वाले 50 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को लंबी कवायद के बाद दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई लेकिन तीन घंटे बाद ही फिर से गुल हो गई। बिलारीडीह बिजली उपकेंद्र से 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार दाेपहर में आपूर्ति पैनल में दिक्कत हो गई। इससे उपकेंद्र पर आधारित गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। मौके पर एसडीओ जीवनाथपुर अमल सिंह, अवर अभियंता मुहम्मद शाहिद सहित तकनीकी सहायक की टीम देर रात तक फॉल्ट ठीक नहीं कर पाई। शुक्रवार को एक बार फिर तकनीकी विशेषज्ञ और लाइन मैन की टीम ने तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास की। जले पैनल, स्टार्टर, सीटी आदि को बदला गया। तब जाकर 24 घंटे बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके पूर्व सुबह बिजली आपूर्ति न होने घरों में पानी आपूर्ति भी बंद रही। इससे लाेगों को दिक्कत हुई। बिजली आपूर्ति शुरू हुए दो घंटे ही हुए थे कि शाम चार बजे गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। ऐसे में एक बार फिर चंदौली से उपकेंद्र पर आई आपूर्ति लाइन में कहीं तकनीकी दिक्कत आ गई और एक बार फिर 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। तकनीकी टीम गड़बड़ी खोजने में लगी है लेकिन रात नौ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस संबंध में एसडीओ अमर सिंह ने कहा कि फॉल्ट को खोजा जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
इनसेट-
बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से जन जीवन अस्त व्यस्त
पीडीडीयू नगर। भूपौली बिजली उपकेंद्र से अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उपकेंद्र से 10 घंटे भी नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। हिनौली गांव को कूंडा फीडर से बिजली आपूर्ति होती है लेकिन यहां की हालत और खस्ता है। हिनौली गांव के दिनेशचंद्रा ने कहा है कि यदि बिजली की व्यवस्था में शीघ्र कोई सुधार नही हुआ तो अब रोज रोज मामले की शिकायत करने के बजाय इन विद्युत वितरण केंद्रों पर धरना दिया जाएगा। संवाद