फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drug House will play an important role in health services: CMO

स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ड्रग हाउस : सीएमओ

Tue, 28 Jan 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Drug House will play an important role in health services: CMO
पीडीडीयू नगर। नगर में स्थित भोगवार में सीएमओ डॉ.वाईके राय ने सोमवार को फीता काटकर ड्रग हाउस का उद्घाटन किया। अब यहां से जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा की आपूर्ति की जाएगी। पहले रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में किराए के भवन में दवा स्टोर चलता था।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि ड्रग हाउस के उद्घाटन से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। यह ड्रग हाउस जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। जिले में अपना ड्रग हाउस होने से दवाओं की उपलब्धता में सुधार होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि ड्रग हाउस में विभिन्न प्रकार की दवाएं उपलब्ध होंगी। इनमें से कुछ दवाएं सीधे सीएचसी और पीएचसी को वितरित की जाएंगी। इस मौके पर एसीएमओ स्टोर डॉ. अमित दुबे, भोगवार सीएचसी प्रभारी डॉ. रूपेश वर्मा, ड्रग हाउस इंचार्ज बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed