फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water supply stopped for 40 days, villagers demonstrated

Chandauli News: 40 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stopped for 40 days, villagers demonstrated
टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा में लगी जल निगम की टंकी शोपीस बन कर रह गई है। टंकी की मोटर जल जाने के कारण पिछले 40 दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति बंद है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कहा कि पानी की आपूर्ति जल्द शुरू नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों का आरोप था कि मोटर जलने से सोनबरसा, टांडाकला बाजार व टांडा खुर्द ग्राम सभा के करीब पांच सौ घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। ग्राम प्रधान और जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण हैंडपंप का आर्सेनिकयुक्त पानी पीने को विवश हैं। कहा कि हैंडपंपों पर घंटों लाइन लगाने से ग्रामीणों में तू-तू मैं-मैं हो रही है। चेताया कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में पीयूष जायसवाल, वजीर, बबलू, निजामुद्दीन, नजीर, तेजू खा, आजाद, घूर जायसवाल, हरबंस पांडेय करिया विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed