फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water supply stalled, angry people protest

पेयजल आपूर्ति ठप, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled, angry people protest
सकलडीहा। जल निगम की ओर से स्थानीय कस्बा व आसपास के गांवों में पानी आपूर्ति के लिए लगाए गए पंप का मोटर जल जाने से चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी ट्यूबवेल का मोटर नहीं बन सका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कस्बा में प्रदर्शन किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर लापरवाही का आरोप लगाया।विभागीय अधिकारियों ने सोमवार की रात तक पानी आपूर्ति ठीक कर देने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कस्बा में लगे जल निगम की एक मात्र टंकी से कस्बा सहित दर्जनों गांव को पानी की आपूर्ति की जाती है। इसका एक ट्यूबवेल पिछले तीन वर्ष से खराब पड़ा है। इसके बाद भी स्थानीय विधायक से लेकर जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के लिये अतिरिक्त टंकी और ट्यूबवेल बनवाने की सुधि नहीं ले रहे हैं। पिछले चार दिनों से पंप का मोटर जल जाने से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने चेताया कि मंगलवार तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहीं जलनिगम विभाग के जेई श्रीराम ने बताया कि जले मोटर को बनवाने के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा नया मोटर भी मंगवाया गया है। नया मोटर आने के बाद उसे लगाकर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में छोटू यादव, भोला यादव, कल्लू यादव, सप्पू चौहान, राजू चौहान, कैलाश, राजेश, रोशन यादव, राजकुमार चौहान, करिया यादव, गुड्डू चौहान, लक्ष्मण यादव, अमित सिंह, रमेश चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed