फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drain cleaning

नाले की सफाई के लिए प्रदर्शन

Thu, 04 Aug 2016 01:49 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 04 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
सड़क के किनारे बने नाले पर कब्जा होने के चलते बारिश के बाद गांवों में जल जमाव होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को पड़ाव रामनगर रोड पर भोजापुर गांव के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ब्लाक और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि जल्द ही नाले की सफाई और सड़क की मरम्मत नही हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे पुलिया से लेकर कटेसर गांव तक रोड के दोनों तरफ पक्के नाले का निर्माण वर्षों पहले किया गया था। नाले के पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने और नाले की नियमित साफ-सफाई न होने से नाला गंदगी से पट गया है और पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जिसकी वजह से सड़क भी खराब हो रही है। गडढे भरे रास्ते पर आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्लूडी सड़क की मरम्मत कराता है लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ गड्ढों में गिट्टी डालकर छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

 पिछले दिनों बारिश होने से पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में पानी भर गया। जिससे  संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। नाली की सफाई न होने से बारिश होते ही गांव में फिर से बाढ़ की स्थिति हो जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाले की सफाई नही हुई और गड्ढा युक्त सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अमित, नखडू , रामजी, सुशील, संजय, पन्नर , गुड्डू आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed