फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dozens of herons die after eating poisonous fish

जहरीली मछलियां खाने से बगुलों की मौत

Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dozens of herons die after eating poisonous fish
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव में बुधवार की सुबह अवांछनीय तत्वों ने कुछ मछलियों को जहरीली दवा खिला दी। इन मछलियों को खाने से दर्जनों बगुलों की मौत हो गई। वन्य जीव बगुलों को जहर देकर मारने के मामले में वन विभाग ने जनकपुर गांव निवासी गोरखनाथ बहेलिया को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिय दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से सुबह के समय बगुलों का झुंड गांव के सिवान में खेतों की ओर आ रहा है। आरोप है कि शिकार करने की नियत से पास के जनकपुर गांव निवासी आरोपी व अन्य ने ढेर सारी मछलियों को पकड़ कर उसके पेट के अंदर जहरीली दवा डालकर खेतों की मेड़ों पर रख दिया था। सुबह खेतों की ओर आए बगुलों के झुंड ने मछलियों को खाना शुरू कर दिया। मछलियों को खाने के कुछ देर बाद ही एक-एक कर भारी संख्या में बगुले जमीन पर गिर पड़े। बगुलों को जमीन पर गिरते ही जनकपुर गांव के लोग सिवान से बगुलों को लेकर भागने लगे। यह नजारा देखकर बरहुआ गांव के लोगों ने वन विभाग व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मूर्छित अवस्था में पड़े आधा दर्जन बगुलों को इलाज के लिए चकिया स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया। वन रेंज अधिकारी इकबाल बहादुर सिंह ने बताया कि वन्यजीव बगुलों की हत्या के आरोपी गोरखनाथ बहेलिया को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि जनकपुर गांव के ही कुछ लोगों ने एक सप्ताह पूर्व कबूतरों का शिकार करने के लिए जमीन में बांस का फंदा लगाकर 15 फीट ऊंचाई पर जाल बिछाया था। इस दौरान उन्होंने भारी संख्या में कबूतरों का शिकार किया था। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार विलुप्त हो रहे पक्षियों को बचाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाते हुए वन्यजीव कानून को और सख्त कर रही है, वहीं गांवों के शिकारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed