{"_id":"5ede74e88ebc3e902828b3cb","slug":"door-tour-door-thermal-screening-took-place-in-the-corona-infected-village-chandauli-news-vns5290973153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों के गांव में डोर टूर डोर थर्मल स्क्रीनिंग हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों के गांव में डोर टूर डोर थर्मल स्क्रीनिंग हुई
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में विभिन्न गांवों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को अधिकारियों ने गांव का दौरा किया। इस दौरान गांव को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। इस दौरान गांव में अंदर की ओर आने वाले मार्गो को बांस- बल्ली लगाकर बंद दिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
चहनिया संवाददाता के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के नादी गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को सीडीओ डॉ. अभय श्रीवास्तव ने गांव का दौरा किया। इस दौरान पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि 21 दिनों तक गांव हॉट स्पाट रहेगा। कहा कि गांव में किसी भी प्रकार का कोई आयोजन नहीं होगा वहीं कोई भी व्यक्ति न तो गांव के बाहर जाएगा और न ही कोई गांव के भीतर आएगा। वहीं घरों के दरवाजों पर होम डिलेवरी के लिए दुुकानदारों के नाम व नंबर की सूची चस्पा की। कहा कि घरों से कोई व्यक्ति बाहर नहीं निकलेगा। आवश्यक होने पर फोन के जरिए सूचना दे। सीडीओ ने कहा कि गांव में शादी-विवाह के आयोजन को टाल दिया जाए। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे, एसडीएम सकलडीहा प्रदीप कुमार, खण्ड विकास अधिकारी आशा देवी, सेक्रेटरी नित्यानन्द, प्रधान प्रतिनिधि सुदर्शन यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चौरहट गांव के नई बस्ती में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को चार चिकित्सकीय टीम ने घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। चिकित्साधिकारी डॉ. ध्रुवराज यादव ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने 116 परिवारों 817 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने व साफ-सफाई रखने की सलाह दी।