फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dominated by sunset blanket of fog.

शाम ढलते ही छाई कोहरे की चादर

Thu, 01 Dec 2016 02:29 AM IST
Updated Thu, 01 Dec 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dominated by sunset blanket of fog.
कोहरे से ढका मुगलसराय स्टेशन
जिले में कोहरे का असर दिखने लगा है। बुधवार को दिन भर पूरा जनपद कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह घना कोहरा होने से लोगों को सड़कों पर आवागमन की दिक्कत हुई। दिन भर सूर्य की आंख मिचौली चलती रही। स्थिति यह रही कि दिन में भी सड़क पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। कोहरे से सर्वाधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात ही कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू किया था। सुबह घने कोहरे की वजह से दस मीटर तक दिखाई देना भी मुश्किल रहा। इससे सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। वे कोहरे के बीच स्कूलों में पहुंचे। माह का अंतिम दिन होने से अधिकतर स्कूलों में आधे दिन के बाद छूट्टी दे दी गई। इससे अभिभावकों को राहत रही। ग्रामीण इलाकों में धान की कटाई का काम भी  कोहरे की वजह से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुसार कोहरे से सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रेंगते नजर  आए। जो लोग बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम आदि से वापस लौट रहे थे उन्हें कोहरे  के चलते काफी असुविधा झेलनी पड़ी । घने कोहरे में पास की वस्तुएं भी  नहीं दिखाई पड़ रहीं थी। धानापुर संवाददाता के अनुसार कोहरे का असर बाजारों में भी देखने को मिला। दूकानों खरीदारों की कमी रही। अगर आने वाले दिनों में  इसी तरह कोहरे का असर बढ़ा तो इसका प्रभाव आम जन जीवन के साथ-साथ व्यापार-कारोबार व किसानी पर  भी पड़ेगा। सैयदराजा,  इलिया, शहाबगंज, चकिया, नौगढ़, कमालपुर, धीना आदि इलाकों में भी यही असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed