फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dolphin trapped in fisherman's net at Shriganesh Ghat

Chandauli News: श्रीगणेश घाट पर मछुआरे के जाल में फंसी डॉल्फिन

Tue, 17 Dec 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dolphin trapped in fisherman's net at Shriganesh Ghat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टांडाकला। श्रीगणेश घाट पर एक मछुआरे के जाल में सोमवार को डॉल्फिन मछली फंस गई। राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित डॉल्फिन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में उसे गंगा में छोड़ दिया गया।
चहनिया ब्लॉक के श्रीगणेश घाट पर एक मछुआरे ने सोमवार की दोपहर गंगा में जाल डाला था। कुछ देर बाद जाल बाहर निकाला तो बड़ी मछली को फंसा देखकर खुश हो गया। उसने ऐसी मछली पहली बार देखी थी। इसकी चर्चा हुई तो भीड़ जुट गई। सूचना पाकर गंगा प्रहरी अखिलेश निषाद भी पहुंच गए और मछली की पहचान डॉल्फिन के रूप में की। उन्होंने वन विभाग और डब्ल्यूआईआई देहरादून को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन

दोनों विभागों के अधिकारियों से बातचीत के बाद अखिलेश ने डॉल्फिन को गंगा में छोड़ दिया। इसकी सत्य प्रकाश चौधरी, कमलेश निषाद, अमित कुमार निषाद, सुदर्शन निषाद, धर्मेंद्र निषाद ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed