फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctors closed OPD and took to the streets

Chandauli News: ओपीडी बंद कर सड़कों पर उतरे डॉक्टर

Sun, 18 Aug 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Doctors closed OPD and took to the streets
पीडीडीयू नगर। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर से दंरिंदगी और हत्या के विरोध में शनिवार को जिले के चिकित्सक सड़क पर उतर आए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अपील पर निजी अस्पतालों मे चिकित्सा सेवा बंद रही। वहीं, सरकारी अस्पतालों में भी ओपीडी बंद रही। डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

घटना के विरोध में निजी अस्पतालों के गेट पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बैनर टांगकर ओपीडी बंद रखी गई। बाद में डॉक्टरों ने बैठक कर घटना का विरोध किया। उन्होंने कहा यदि सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा दिलाने, चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित करने और राष्ट्रीय चिकित्सा को सशक्त बनाने की मांग की। इस मौके पर डॉ. डीपी सिंह, डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राजीव, डॉ. केएन सिंह, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अजीत, डॉ. मनीष दयाल, डाॅ. मनीष चौधरी, डॉ. एसके आर्या, डॉ. सीएस झा आदि रहे। इसी तरह पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल में चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ संजय यादव के नेतृत्व में डॉक्टरों काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed