{"_id":"6aa9aaa74dbec6e074054aab","slug":"doctors-and-medicines-missing-villagers-anger-erupts-chandauli-news-c-189-1-svns1011-154664-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डॉक्टर-दवाएं नदारद, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डॉक्टर-दवाएं नदारद, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन
इलिया के कटवांमाफी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना देते लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
इलिया। शहाबगंज विकासखंड के कटवां माफी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था से नाराज क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को वृक्ष बंधु व समाजसेवी डॉ. परशुराम सिंह के नेतृत्व में धरना दिया।
प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में नारेबाजी करते हुए चिकित्सकों की समय से उपस्थिति, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता और टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप था कि स्वास्थ्य केंद्र पर दो चिकित्सकों की तैनाती है, लेकिन वे समय से अस्पताल नहीं पहुंचते। चिकित्सकों के लिए आवास होने के बावजूद उनके यहां नहीं रहने से मरीजों को करीब आठ किलोमीटर दूर शहाबगंज जाना पड़ता है।
विज्ञापन
ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित होती है, लेकिन चिकित्सक अक्सर दो से तीन घंटे देर से पहुंचते हैं। पर्याप्त दवाएं नहीं मिलने और बाहर की दवाएं लिखे जाने से गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंचे सीएमओ ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर मांगपत्र लिया। उन्होंने अगले दिन से चिकित्सकों के समय से उपस्थित रहने, पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने और बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। संवाद