फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Do not be deceived : Ramkishun

धोखा नहीं देता हूं: रामकिशुन

Mon, 01 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 01 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Do not be deceived : Ramkishun
लोकतांत्रिक तरीके से साथी का चयन करना बहुत ही सराहनीय कदम है।
विज्ञापन


लोकतंत्र में जनबल बाहुबल और धनबल पर भारी है। सांसद न होते हुए भी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव प्रयासरत रहता हूं। उक्त बातें पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास माधोपुर में रविवार को ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने समाजसेवा के प्रति प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि धोखा खा लेता हूं, धोखा नहीं देता।

चाहे जितने भी धोखे मिले जनता की खुशहाली के लिए हमारा कदम आगे रहेगा। कहा कि निर्वाचन निर्विरोध होने पर सरकार और पार्टी को कार्य करने का अवसर मिलता है।

राजनीति में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है सारे लोग समान हैं। यह क्षेत्र शहीदों की धरती है जिसको सभी लोग नमन करते हैं। पूर्ण बहुमत होने के बावजूद मनोज सिंह डब्लू के जुझारूपन के कारण ही नेता जी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, विधायक मनोज सिंह डब्लू, पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, मनोज काका, छत्रबली सिंह, अमित यादव लाला, राजेश यादव, दयाराम यादव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जमील कां जिद्दी व संचालन रामधनी यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed