फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM said, immediated supply of oxygen to beds in Covid Hospitals

डीएम ने कहा, कोविड अस्पतालों में बेड तक तत्काल करें आक्सीजन की सप्लाई

Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
DM said, immediated supply of oxygen to beds in Covid Hospitals
चंदौली। जिले में कोरोना माहमारी के संक्रमण से बचाव व प्रभावी नियंत्रण से संबंधित कोविड कमांड एंड कंट्रोल की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट में हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न कोविड अस्पतालों में स्थापित किये जा रहे ऑक्सीजन प्लांटो से बेडों तक ऑक्सीजन सप्लाई के लिए तत्काल पाइप लाइन लगवा लिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही ऑक्सीजन कैंसट्रेटर लगवाने के लिए जरूरी कोविड फैसिलिटी सेंटर्स एवं बेडों को चिह्नित कर लगाने की बात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों की बेहतर मोनिटरिंग के लिए ब्लॉकवार विवरण तैयार कर सतत किया जाय। इस दौरान कोरोना लक्षणयुक्त संक्रमितों को वितरित की जा रही दवा, उनकी ट्रेसिंग, टेस्टिंग आदि पर भी गहन चर्चा की गयी। कहा कि जनपद में चलाये जा रहे सघन अभियान के दौरान कोरोना लक्षण युक्त शत-प्रतिशत व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें दवा की किट उपलब्ध कराना है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बीपी द्विवेदी, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट राम्या रामराज, अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगण डा. नीलम, डा. डीके सिंह, डा. आर बी शरन, प्रशिक्षु एसडीएम ज्वाला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed