फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM listened to the District Panchayat Raj Officer

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 08 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
DM listened to the District Panchayat Raj Officer
डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन

विकास कार्य में सुस्ती बरतने वाले अधिकारियों को चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-55
चंदौली। डीएम संजीव सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की धीमी रफ्तार पर जिला पंचायत राज अधिकारी को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। गर्मी को देखते हुए हैंडपंपों की मरम्मत पर भी जोर दिया। चेताया कि लापरवाही व जिम्मेदारियों के निर्वहन में सुस्ती बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करा लिया जाए। नहरों की सिल्ट सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। किसानों को पानी के लिए दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लघु सिंचाई विभाग जिले में बोरिंग के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करे। गर्मी को देखते हुए गोवंश आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। इनमें हरा चारा, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएं ताकि बेजुबानों को परेशानी न होने पाए। सहभागिता योजना के लाभार्थी पशुपालकों को भी समय से भुगतान करें। उन्होंने आपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिकता के आधार पर पंचायत भवनों और परिषदीय स्कूलों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में नई सड़कों, पुलों आदि के निर्माण में तेजी लाई जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदनों की त्रुटियां शीघ्र दूर कराएं ताकि किसानों के खाते में धनराशि पहुंचे। फसल बीमा के दावों के निस्तारण में भी शीघ्रता बरती जाए। गर्मी में पेयजल की दिक्कत को देखते हुए पंचायती राज विभाग खराब हैंडपंपों के रिबोर और मरम्मत का काम जल्द पूर्ण कराए। वहीं पहाड़ी इलाकों में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जाए। उन्होंने पीडीडीयू नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से नगर में पार्कों के सुंदरीकरण की रिपोर्ट मांगी। कहा कि वार्डों में नियमित साफ-सफाई व कूड़ा निस्तारण होना चाहिए। आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को लेकर अफसरों को सचेत करते हुए कहा कि ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना के मद्देनजर सभी दफ्तरों में हैंडवाश, सैनिटाइजेशन व सफाई का ध्यान रखा जाए। इस मौके पर सीडीओ अजितेंद्र नारायण, पीडी सुशील कुमार, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed