फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM angry over lack of electricity in medical college, sought answer from XEN

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज में बिजली व्यवस्था न होने पर डीएम नाराज, एक्सईएन से मांगा जवाब

Fri, 13 Jun 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
DM angry over lack of electricity in medical college, sought answer from XEN
चंदौली। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और पुलिस लाइन के भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान नवनिर्मित भवन में बिजली व्यवस्था न होने से डीएम ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से नाराजगी जताई और विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया। इसके साथ एक सप्ताह के अंदर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवन में ईंट की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एई से भी स्पष्टीकरण मांग लिया। उन्होंने ठेकेदार पर भी पेनाल्टी लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम अविनाश कुमार को पं. कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला अस्पताल के सामने ठेले पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व एनएचआई के अधिकारियों को नाले की सफाई कराने तथा उसे ढंकवाने का निर्देश दिया।उन्होंने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन भवनों का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को ज्यादा मजदूर लगाकर निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस लाइन में भवन निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता ठीक रहनी चाहिए। समय-समय पर तकनीकी टीमों से गुणवत्ता की जांच कराएं। उन्होंने ईंट की गुणवत्ता की जांच कर नाराजगी जताई। साथ ही मानक के अनुरूप ही निर्माण सामग्री प्रयोग करने का सख्त निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के एई को समयबद्ध तरीके से ईंट की जांच न कराने पर स्पष्टीकरण मांग लिया। साथ ही ठेकेदार पर भी पेनाल्टी लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डाॅ. वाई के राय, मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल अमित कुमार सिंह, एसडीएम अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed