फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A false report was made about a house collapse and two people being trapped under the debris.

Chandauli News: मकान गिरने और दो लोगों के दबने की झूठी सूचना दी

Sun, 27 Sep 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A false report was made about a house collapse and two people being trapped under the debris.
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के भटवाडीह गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मकान गिरने और उसमें दो लोगों के दबे होने की फर्जी सूचना देकर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां न मकान गिरा मिला और न किसी के दबे होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

बताया गया कि बारिश के कारण दो कच्चे मकान गिरने और उनमें दो लोगों के दबे होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। जानकारी मिलते ही 112 पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह और तहसीलदार राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो सूचना पूरी तरह फर्जी निकली।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि सूचना देने वाला मनोज भारती सोनभद्र के डाला में मजदूरी करता है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में मकान गिरने और दो लोगों के दबे होने की झूठी सूचना दी थी। सूचना देने के बाद वह मौके से गायब हो गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी सूचना देकर पुलिस और प्रशासन को गुमराह करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed