फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Winds gusting at 45 km/h accompanied the rain; trees fell at 10 locations, and a mud house also collapsed.

Chandauli News: बारिश के साथ 45 किमी की रफ्तार से चली हवा, 10 जगह गिरे पेड़, कच्चा मकान भी ढहा

Sun, 27 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Winds gusting at 45 km/h accompanied the rain; trees fell at 10 locations, and a mud house also collapsed.
नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद
पीडीडीयू नगर। पिछले तीन दिनों से चक्रवाती तूफान के कारण बारिश और तेज हवा चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। चार साल के बाद सितंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज इस तरह बदला है। 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के कारण 10 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे रास्ते जाम हो गए। नौगढ़ क्षेत्र में कच्चा मकान तो कंदवा में चहारदीवारी ढह गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के तटवर्ती इलाकों में 24 घंटे में 12.6 मिमी बारिश हुई। इसके पहले इसके पहले वर्ष 2022 में सितंबर के आखिरी सप्ताह में इसी तरह का मौसम हुआ था और 10.8 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन

तीन दिनों से आंधी-बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं के कारण सिहरन बढ़ गई। वहीं, जगह-जगह पेड़ गिर गए। पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में एक मकान पर पेड़ गिर गया। संयोग रहा कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। दुलहीपुर क्षेत्र के लेडुआ शकूराबाद स्थित वनवासी बस्ती में सुबह बबूल का पेड़ गिर गया, जिससे सुराहू का शौचालय और कोठरी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

टांडाकला क्षेत्र के जुड़ा-हर्धन मार्ग, मजीदहा-मारूफपुर, नादी-निधोरा और महमदपुर-सरोली-सैफपुर मार्ग पर पेड़ गिर गए। मारूफपुर में सड़क पर शीशम का पेड़ गिरने से घंटों यातायात ठप रहा। बाद में ग्रामीणों ने पेड़ की डालियां काटकर यातायात बहाल किया। इस संबंध में चहनिया के वन रेंजर राम सवारे यादव ने बताया कि सड़कों पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाने का कार्य जारी है। नौगढ़ के सेमरा कुसही गांव में कमला सिंह का कच्चा मकान ढह गया। नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय देवखत में पेड़ गिरने से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
तेज हवा में सोलर प्लेट और सीसीटीवी कैमरा टूटा
कंदवा। क्षेत्र पंचायत की ओर से तलाशपुर मोड़ पर लगाया गया सोलर प्लेट और सीसीटीवी कैमरा तेज हवा के चलते जमींदोज हो गया। जमीन पर गिरने से सोलर प्लेट का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, सीसीटीवी कैमरे के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे मोड़ पर निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण सोलर प्लेट और सीसीटीवी कैमरा गिरने की सूचना मिली है। क्षतिग्रस्त उपकरण को जल्द ठीक कराकर सीसीटीवी कैमरे को दोबारा चालू कराया जाएगा।


इनसेट-

नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री पर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article