{"_id":"65e76d5c3e2ff029c2018076","slug":"dm-and-jail-superintendent-inspected-the-land-for-jail-construction-chandauli-news-c-189-1-svns1011-111369-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जेल निर्माण लिए डीएम व जेल सुपरिटेंडेंट ने किया भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जेल निर्माण लिए डीएम व जेल सुपरिटेंडेंट ने किया भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन
सकलडीहा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वाराणसी सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट राधाकृष्ण ने मंगलवार को बर्थरा खुर्द गांव में जिला कारागार निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण किया। जनपद में कारागार बनाने की लंबे समय से प्रयास चल रहा है।
जनपद बनने के वर्षो बाद भी जिला कारागार नहीं होने के कारण जनपद के बंदियों को वाराणसी स्थित जिला कारागार में रखा जाता है। पूर्व में बरंगा सहित आसपास के गांव में जिला कारागार बनाने के लिए भूमि चिह्नित की गई थी लेकिन भूमि को एसडीएम न्यायालय की ओर से ताल में दर्ज कर लिया गया है। शासन के निर्देश पर बर्थरा खुर्द गांव में जिला कारागार बनाने को लेकर जिलाधिकारी के नेतृत्व में सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 60 एकड़ (करीब सौ बीघा) में जिला कारागार बनाया जाएगा जिसके लिए किसानों की भूमि चिह्नित की गई है। किसानों से मिलकर शीघ्र ही अधिग्रहण कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर वाराणसी सेंट्रल जेल सुपरिटेंडेंट सहित एसडीएम अनुपम मिश्रा, एएसपी विनय कुमार सिंह, सीओ रघुराज, एडीशनल कारागार अधीक्षक उमेश सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, एलआरसी सुरेंद्र मौर्या, कानूनगो संजय मौर्य, लेखपाल श्वेतिमा सिंह आदि रहे।