{"_id":"61f822f98e9a903be164707c","slug":"dlw-beat-mirzapur-by-15-runs-chandauli-news-vns636329854","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलडब्लू ने मिर्जापुर को 15 रनों से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलडब्लू ने मिर्जापुर को 15 रनों से किया पराजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलहीपुर। पूर्वांचल स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से स्थानीय गांव के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर खेले जा रहे जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को डीएलडब्लू ने मिर्जापुर को 15 रनों से हरा दिया। इस तरह टीम अगले चक्र में प्रवेश कर गई।
टॉस जीत कर राजपूत एकेडमी मिर्जापुर ने डीएलडब्लू को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए डीएलडब्ल्यू ने 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें अनुराज ने 30, विकास ने 17, विनय ने 22 रन बनाए। अतिरिक्त 25 रन मिले। राजपूत एकेडमी की तरपु से सत्यम ने दो तथा विनय, अब्दुल और शिवम ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी। एक समय मिर्जापुर 12 ओवर में एक विकेट खोकर 75 रन बना कर अच्छी स्थिति में थी लेकिन डीएलडब्लू के विश्वनाथ के गेेंद हाथ में लेते ही बाजी पलट गई। विश्वनाथ ने पांच ओवर में छह रन देकर तीन विकेट चटकाए। तीन ओवर मेडन फेंके। टीम की ओर से सिद्धार्थ ने 25 और आशीष ने 23 रन बनाए। अंपायरिंग वसीम अहमद और अभिषेक पासवान ने की। मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे जबकि स्कोरर विवेक कुमार रहे।