फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Divyangjans passing in the hut will get their own house

झोपड़ी में गुजर कर रहे दिव्यांगजनों को मिलेगा अपना घर

Sat, 15 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Divyangjans passing in the hut will get their own house
कंदवा। अब आर्थिक रूप से कमजोर और झोपड़ी में गुजर कर रहे दिव्यांगजनों का खुद की छत का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में निवास करने वाले दिव्यांगों को आवास दिया जाएगा। शासन से जारी निर्देश के मुताबिक निर्धारित पात्रता की प्राथमिकता श्रेणी के तहत पात्र दिव्यांगों को इस योजना का लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन

जिसके लिए ब्लाक स्तर से प्रक्रियाएं भी प्रारंभ हो चुकी हैं। शहर व गांव देहात के ऐसे दिव्यांग परिवार जो आवास विहीन हैं और कच्चे और जर्जर मकान में रहते हैं उनका चयन किया जाएगा। पात्रता की कसौटी पर खरा उतरने वाले लाभार्थियों को चिह्नित कर आवास देना प्राथमिकता में शामिल है। जो दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा दो में उल्लिखित है।
विज्ञापन

ऐसे लोगों को विशेष वरीयता दी जानी है। ऐसे में अब दिव्यांगो का खुद का छत का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। इस संबंध में बीडीओ बरहनी विकास सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर पात्र दिव्यांगों की सूची तैयार की जा रही। सूची बनने के बाद उसे शासन को भेज दिया जाएगा। सभी ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों को इस निर्देश के विषय में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed