फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   District will become hub of fish production,

Chandauli News: मछली उत्पादन का हब बनेगा जिला, सभी विकास खंडों पर में तैनात होंगे मत्स्य मित्र

Mon, 01 Jan 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
District will become hub of fish production,
चंदौली। जिले में अंतरराष्ट्रीय मछली मंडी के निर्माण को देखते हुए धान के कटोरा को मछली उत्पादन का हब बनाने की तैयारी शुरू हो गई। मत्स्य विभाग जिले के सभी बालकों में दो दो मत्स्य मित्र तैनात करेगा जो मछली पलकों को आधुनिक तकनीकी के बारे प्रशिक्षित करेंगे। ताकि मछली पालक अधिक से अधिक मछली का उत्पादन कर सके। साथ ही आने वाले दिनों में 20 से 25 लाख रुपये की लागत से जलाशयों में केज मत्स्य पालन के लिए मछली पालकों अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में मछली उत्पादन को बढ़ाने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से सभी विकास खंड में दो दो मत्स्य मित्र तैनात किए जाएंगे। इनकी मदद से मछली पालकों को आधुनिक तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। सहायक निदेशक मत्स्य रवींद्र प्रसाद ने बताया कि मत्स्य मित्रों की तैनाती के प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके अलावा जिले तीन बड़े जलाशयों में केज प्रणाली से मछली पालन के लिए जलाशयों के आस पास रहने वाले मत्स्य पालकों को अनुदान दिया जाएगा। मत्स्य कल्याण कोष से मछली पालकों को तीन लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले केज प्रणाली के लिए विभाग से 40 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा। अनुदान के साथ मछली के बच्चे और चारा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के तीन जलाशयों में शुरू होगी केज प्रणाली से होगा मछली पालन

सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि जिले तीन प्रमुख जलाशय मुसाखाड़, भैसौड़ा और नौगढ़ जलाशयों केज प्रणाली से मछली पालन कराया जाएगा। इसके लिए जलाशयों के आसपास रहने वाले लोगों इस तकनीकी से प्रशिक्षित कर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है केज प्रणाली

केज (पिंजरा) जाल की मदद से जलाशय के गहरे पानी में चार से पांच मीटर क्षेत्र फल में सभी ओर से बंद कर पिंजरा तैयार किया जाता है। इसमें मछली का पालन किया जाता है। इस तरह से सोनभद्र और सिद्धार्थनगर सहित एशिया के कई देशों में मत्स्य पलान किया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed