फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   District administration busy in election preparations

्चांयत चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Thu, 17 Sep 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
District administration busy in election preparations
चंदौली। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एक अक्तूबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक इसकी प्रक्रिया चलेगी। वहीं बीएलओ को किट देने के लिए टेंडर जारी किया गया। इसके बाद मतदाता सूची की फीडिंग के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से कोटेशन मांगने की तैयारी पूरी हो गई।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पूर्व मतदाता पुनरीक्षण की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसकों लेकर गवई माहौल गरम हो गया है। हर कोई दावेदार गांव की सत्ता पर काबिज होने की जोड़-तोड़ करने की जुगत लगाने में जुट गया है। आयोग के निर्देश पर 30 सितंबर तक परिसीमन और सभी बीएलओ को प्रशिक्षण और कार्यक्षेत्र बांटे जाएंगे। इसके बाद एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक आनलाइन आवेदन करने और 12 नवंबर तक डोर टू डोर सर्वे करके नए मतदाताओं के फार्म भरने और आवेदनों की जांच की जाएगी। 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक आनलाइन आवेदन फार्मों की फीडिंग कराई जाएगी। इसके बाद छह दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच फीड किए गए आवेदनों की जांच और मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान लोग छह से 12 तारीख के बीच दावा और आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 13 से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा। बाद में 20 से 28 दिसंबर के बीच मतदाता सूची में छूटे नामों को शामिल किया जाएगा। वहीं 29 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
............
व्यवस्था नदारद, कैसे होगी पुनरीक्षण की तैयारी
चंदौली। केवीके स्थित किसान भवन में पंचस्थानी चुनाव का कार्यालय कृषि विज्ञान केंद्र में है। कार्यालय संचालपित करने के लिए तीन छोटे कमरे आवंटित है। कार्यालय मे1ं भी दुश्वारियों का सामना कर्मचारियों को करनी पड़ रही है। इनर्वटर खराब है और केवल बिजली के भरोसे कामकाज संचालित है। ऐसे में चुनाव के दौरान अफसरों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
आयोग की ओर से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि की घोषणा के बाद जिले स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। एक अक्तूबर से 29 दिसंबर के बीच मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर की जाएगी। इसके लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय करी गई है। बीएलओ के प्रशिक्षण के बाद किट वितरण के लिए टेंडर जारी किया गया है। नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed