{"_id":"60f8540b8ebc3eef691060b3","slug":"distribution-of-garbage-vehicles-and-uniforms-chandauli-news-vns60170999","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण के संसाधन व यूनिफार्म का किया गया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण के संसाधन व यूनिफार्म का किया गया वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित सिंचाई कालोनी परिसर में बुधवार को समारोहपूर्वक क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद तथा एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत के सफाईकर्मियों में कूड़ा निस्तारण संसाधन एवं यूनिफार्म वितरित किया।
विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नगर पंचायत की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा कूड़ा निस्तारण के लिए कई संसाधन खरीदे गये है। एसडीएम व नगर प्रशासक प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए साफ-सफाई आवश्यक है। नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए 40 हथठेला कूड़ागाड़ियों, दो मैजिक कूड़ागाड़ी (टीपर सहित) तथा 10 रिक्शा ट्राली खरीदी गयी है ै। इस अवसर पर 30 पुरुष , नौ महिला सफाई कर्मियों को जूता, जैकेट समेेत यूनिफार्म व मास्क एवं ग्लब्स वितरित किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम, सभासद राजेश चौहान, विजय विश्वकर्मा, राजकुमार जायसवाल, उमेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, वैभव मिश्रा, मनोज कुमार, नगर पंचायतकर्मी राकेश रोशन, गुलाब मौर्या, रामसेवक, रोहित विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, मुस्तफा मौजूद रहे।