फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dissatisfaction over demolition of houses coming in the way of road widening

Chandauli News: सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान तोड़े जाने पर असंतोष

Fri, 31 Mar 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over demolition of houses coming in the way of road widening
चंदौली। किसान न्याय मोर्चा ने सैदपुर-चंदौली राजमार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे फगुईयां के ग्रामीणों व व्यापारियों के हक की आवाज बुलंद की। प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम मिल्की व महामंत्री इंद्रजीत शर्मा के नेतृत्व में गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी और चौड़ीकरण के लिए बिना प्रतिकर व पुनर्वास की व्यवस्था किए मकान तोड़े जाने पर असंतोष व आक्रोश व्यक्त किया। महेंद्र प्रसाद ने कहा कि बंदोबस्ती नक्शा में सड़क मात्र 30 से 35 फीट तक चौड़ी है लेकिन सरकार द्वारा बिना प्रतिकर व पुनर्वास दिए ग्रामीणों को उजाड़ा जा रहा है, जबकि यूपी सरकार व भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार चार गुना मुआवजा व प्रभावित किसान, व्यवसायी परिवार को मुआवजा के लिए पांच लाख रुपये परिवार राहत पैकेज देने की मांग की। शमीम अहमद मिल्की ने बताया कि फगुईयां के ग्रामीण अपनी इस समस्या को लेकर छह अप्रैल को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में अनिल कुमार गुप्ता, बालकरन शर्मा, धर्मदेव मौर्या, राजाराम पासवान, सावित्री देवी गोंड आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामाश्रय मौर्य व संचालन धर्मदेव मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed